



-इसके बाद 21 अप्रैल को पूरे राज्य में बारिश हो सकती है
दैनिक समाचार, उत्तराखंड
मौसम विभाग का कहना है कि करीब 48 घंटे के बाद तापमान में गिरावट होगी। अनुमान है कि बारिश होगी। दो दिन पर्वतीय जिलों में बारिश होगी। इसके बाद 21 अप्रैल को पूरे राज्य में बारिश हो सकती है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि की संभावना है। ऐसे में राज्य में अधिकतम तापमान चार से छह डिग्री तक बढ़ा हो सकता है। इसके बाद तापमान में कमी आ सकती है। साथ ही लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिल सकती है। तापमान सामान्य के करीब पहुंच सकता है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र की पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को उत्तराखंड राज्य में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। 20 अप्रैल को भी इसी तरह का मौसम रहेगा। साथ ही मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।