डीएफओ का तबादला होने तक जारी रखेंगे वनकर्मी आंदोलन, छह से प्रदेशव्यापी हड़ताल

-21 दिन से डीएफओ को हटाने की मांग को लेकर दे रहे हैं धरना
दैनिक समाचार, संवाददाता 
प्रभागीय वनाधिकारी के तबादले की मांग पर अड़े आंदोलनरत वन कर्मियों ने छह दिसंबर से प्रदेश व्यापी हड़ताल की चेतावनी दी है। वन कर्मी 21 दिन से डीएफओ को हटाने की मांग को लेकर धरना—प्रदर्शन कर रहे हैं। उत्तराखंड फॉरेस्ट संघर्ष समिति मुख्य संयोजक रणवीर सिंह रावत ने बताया कि डीएफओ धर्म सिंह मीणा के खिलाफ वन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल 21 दिनों से चल रही है। प्रदेश मुख्यालय के वनाधिकारी उनकी मांगों पर गौर नहीं कर रहे हैं। जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने वाले डीएफओ धर्म सिंह मीणा का ट्रांसफर नहीं किया जाता है तब तक वह आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि छह जनवरी से प्रदेश के सभी वन विभाग कार्यालयों में हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आंदोलित कर्मचारी डीएफओ धर्म सिंह मीणा के साथ वार्ता करने के पक्ष में नहीं हैं। डीएफओ का तबादला होने तक आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ेगी तो उग्र आंदोलन भी किया जाएगा। इस अवसर पर आशीष उप्रेती, अरुण सैनी, बालम नेगी, नरेंद्र कुमार, पंकज सैनी, रणवीर सिंह रावत सहित वन विभाग के कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!