



दैनिक समाचार, हरिद्वार
रुड़की निवासी भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हर्षित गर्ग और मंडल उपाध्यक्ष अमन कश्यप का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। भाजपा के भाजपा के कार्यकर्ता दोनों ही पदाधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपने दोनों पदाधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
