विभिन पदों पर रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने थामा भाजपा का दमन, कौशिक ने किया स्वागत

दैनिक समाचार, हरिद्वार 
बिलकेश्वर कॉलोनी स्थित भवन में एक बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नगर विधायक मदन कौशिक के भाई मुकेश कौशिक ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेंद्र अरोड़ा का पटका पहना कर भाजपा में अभिनंदन स्वागत किया। इससे पूर्व महेंद्र अरोड़ा कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहे। 
स्वागत करते हुए मुकेश कौशिक ने कहा कि महेंद्र अरोड़ा को भाजपा संगठन में उचित दायित्व दिया जाएगा तथा हमें विश्वास है कि महेंद्र अरोड़ा वर्तमान विधानसभा चुनाव में भाजपा में अपना दायित्व निभाएंगे और हरिद्वार विधानसभा से मदन कौशिक को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिला कर कार्य करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार से पांचवी बार के भाजपा से प्रत्याशी मदन कौशिक ने भी महेंद्र अरोड़ा भाजपा में अभिनंदन स्वागत किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!