



अपने ही प्रदेश अध्यक्ष पर फिर विधायक संजय का जुबानी हमला
कहा, शहर विकास मंत्री रहते मदन ने पद का किया दुरुपयोग
पार्टी से प्रदेश अध्यक्ष और विधायक मदन की जांच की मांग
दैनिक समाचार, हरिद्वार: उत्तराखंड में मतदान समाप्त होते बीजेपी के लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने जिस तरह से प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर हमला किया, उसे लेकर कांग्रेस को बड़ा मुदृदा मिल गया है। संजय गुप्ता के वायरल वीडियो में प्रदेश अध्यक्ष को गदृदार करार देने के बाद सियासी हवा तेज हो गई है। वायरल वीडियो के दूसरे दिन फिर विधायक संजय गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष और नगर विधायक मदन कौशिक पर जुबानी हमला बोला है और विधायक मदन कौशिक की संपत्ति की जांच की मांग उठा दी है। इस बीच, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि जब प्रदेश अध्यक्ष पर ही ये सवाल उठ रहा हो तो ये कयास लगाया जा सकता है कि प्रदेश में बीजेपी की क्या हालत होने वाली है।

बीजेपी के लक्सर विधायक संजय गुप्ता
सोमवार को प्रदेश में मदान संपन्न होने के ठीक बाद लक्सर के बीजेपी विधायक संजय गुप्ता ने एक वीडियो जारी किया। जिसमें उनहोंने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए। चुनाव में उनके खिलाफ काम करने सहित कई सीटों पर पार्टी प्रत्याशी को हराने की बात कहते हुए मामले को प्रदेश और केन्द्र के नेतृत्व की ओर से संज्ञान लेने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को गदृदार भी करार दिया। विधायक संजय गुप्ता ने मंगलवार को भी प्रदेश अध्यक्ष पर जुबानी हमला बोला है। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को तत्काल निष्कासित किया जाना चाहिए। उन्होंने विधायक मदन कौशिक की संपत्ति की जांच की मांग भी उठाई। कहा कि वह पीएम नरेन्द्र मोदी और भाजपा के अनन्य भक्त हैं। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की संपत्ति को लेकर सवाल उठाया कि एक दूध का छोटा सा व्यापारी राज्य स्थापना के बाद महज 20 साल में हजारों करोड़ का संपत्ति कैसे जुटा लिया। उन्होंने पार्टी में रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग करते हुए किया है। पार्टी को इसकी जांच करानी चाहिए। आरोप लगाया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक शहरी विकास मंत्री रहते हुए विपक्षी विधायक से मिलकर हरिद्वार के धार्मिक स्वरूप को बिगाड़ने के लिए मंगलौर में स्लाटर हाउस खोलने का आदेश जारी कर दिया।
चार कार्यकर्ताओं जिसमें एक पार्षद शामिल को निष्कासित करने का दावा
लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने अपने आरोपों के समर्थन में भाजपा जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह के लेटर हेड पर जारी आदेश को दिखाते हुए कहा कि नौ फरवरी को भाजपा जिलाध्यक्ष ने लक्सर विधानसभा में चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों और भीतरघात में शामिल चार कार्यकर्ताओं को छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। इसमें एक पार्षद भी शामिल है। कहा कि वह इस मामले को पार्टी हाईकमान तक ले जाएंगे। वहीं, जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह ने कहा कि पार्टी फोरम पर विधायक संजय गुप्ता को बात उठानी चाहिए थी।

सीएम ने संजय गुप्ता प्रकरण का लिया संज्ञान, जांच के निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा वीडियो और बयान की होगी जांच
प्रदेश महामंत्री बोले, पार्टी भी लेगी इसका संज्ञान
हो सकता है संजय गुप्ता से जवाब-तलब, मदन साइलेंट
देहरादून: हरिद्वार जिले की लक्सर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी संजय गुप्ता के वायरल वीडियो के जरिए प्रदेश अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार सहित गंभीर आरोप लगाने के मामले का संज्ञान सीएम ने लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे प्रकरण की सत्यता की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, पार्टी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पर आरोप को लेकर लक्सर विधायक संजय गुप्ता से जवाब तलब करने की बात कही है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर चुनाव हराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उनके बयान से कौशिक ही नहीं पूरी पार्टी स्तब्ध है। पार्टी ने उनकी बयानबाजी का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कहा कि बयान की सत्यता की जांच की जा रही है।
हरिद्वार जिले की लक्सर विधानसभा सीट पर संजय गुप्ता, बसपा के पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद और कांग्रेस के अंतरिक्ष सैनी के बीच कांटे का मुकाबला है। बताया जा रहा है कि मतदान के बाद आए रुझानों से भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता सहज नहीं हैं। उन्हें पराजय का अंदेशा है। जिसे लेकर उन्होंने वीडियो जारी किया। जो वायर हो गई और प्रदेश बीजेपी को असहज करने लगी। इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने हालांकि अभी कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन पूरे प्रकरण में पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने बताया कि पार्टी इसका निश्चित तौर पर संज्ञान लेगी। पार्टी जल्द ही संजय गुप्ता का जवाब तलब कर सकती हैं।
वहीं, प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायक संजय गुप्ता की ओर से प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर लगाए गए आरोपों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि बयान की सत्यता की जांच की जा रही है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल
बीजेपी विधायक संजय गुप्ता के मदन कौशिक पर आरोप को कांग्रेस ने बनाया मुदृदा
प्रदेश अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार का आरोप, भाजपा की विदाई तय: गोदियाल
विधायक संजय गुप्ता के अलावा अन्य विधायक भी उठा चुके हैं मुदृदा
मथुरा दत्त बोले, भाजपा ने हार स्वीकार कर ली, गरिमा बोली, भाजपा की बौखलाहट
देहरादून: हरिद्वार जनपद के लक्सर विधायक संजय गुप्ता के अपने ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर गंभीर आरोप लगाने के मामले में कांग्रेस को बड़ा मुदृदा मिल गया है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मुदृदे को लपकते हुए कहा कि लक्सर विधायक के बयान से साफ हो गया है कि भाजपा विधानसभा में चुनाव में बुरी तरह हार रही है। लक्सर विधायक से पहले विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ चौहान भी भाजपा के प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठा चुके हैं। उनहोंने कहा कि भाजपा के विधायक की ओर से अपने ही विधायक और प्रदेश अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाना बेहद गंभीर मुदृदा है। उन्होंने कहा कि ये पहला मुदृदा नहीं है, पहले भी बीजेपी के विधायक भ्रष्टाचार का मुदृदा उठाते रहे हैं। गोदियाल ने कहा कि भाजपा को इस घटना को आइने की तरह देखना चाहिए। उसकी उत्तराखंड से विदाई का वक्त तय हो गया है। प्रदेश महामंत्री-संगठन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि जब पार्टी के विधायक अपनी पार्टी के अध्यक्ष की निष्ठा पर सवाल उठाने लगे तो हालात को समझा जा सकता है। भाजपा को अपनी हार स्वीकार कर लेनी चाहिए। जनता ने भाजपा को खारिज कर दिया है। कांग्रेस की गढ़वाल मंडल प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी ने कहा कि भाजपा की हताशा और बौखलाहट खुलकर सामने आने लगी है।