लो जी, फटी जींस पर विवादित टिप्पणी करने वाले पूर्व सीएम तीरथ ने दिया धामी को 15 साल तक मुख्यमंत्री बने रहने का आशीर्वाद

अचानक मुख्यमंत्री धामी पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात करने पहुंचे
दिल्ली से लौटने के बाद तीनों पूर्व सीएम से अब तक धामी कर चुके हैं मुलाकात
तो क्या मतगणना और नतीजों से पहले फील्डिंग सजा रहे सीएम पुष्कर सिंह धामी

BY NAVEEN PANDEY

दैनिक समाचार, देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब से दिल्ली से लौटे हैं तब से वे पूर्व मुख्यमंत्रियों सहित वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। दिल्ली से लौटने के बाद राष्ट़ीय नेतृत्व ने उनसे क्या कहा, ये तो वही जानें, लेकिन मुलाकातों का सिलसिला कुछ तो ‘सियासी खिचड़ी’ पकने की ओर इशारा करती है। सियासत के पंड़ितों का मत है कि बीजेपी मतगणना से पहले अंदरखाने सबकुछ ठीक और चुस्त कर लेना चाहती है तो वहीं मुख्यमंत्री नतीजों से पहले ‘सियासी फील्डिंग’ सजाने में जुटे हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात के बाद अब मुख्यमंत्री ​धामी, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंच गए। मुलाकात का सिलसिला खत्म होते तीरथ ने बड़ा बयान दे दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी को पांच साल नहीं बल्कि 15 साल तक मुख्यमंत्री की पारी खेलने का आशीर्वाद दे दिया।
मतदान के कुछ दिन बाद भितरघात को लेकर उठे सवालों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिछले दिनों दिल्ली गए थे। सियासत के जानकार इसे भितरघात से जुड़े मामले से दिल्ली जाने की बात को जोड़कर देख रहे थे हालांकि मालूम ये चला कि सीएम किसी कार्यक्रम में शिरकत करने गए थे। बहरहाल, हकीकत जो भी रहा हो लेकिन मुख्यमंत्री के दिल्ली से लौटने के दौरान वे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे। मुलाकात की बात ने राज्य की सियासत में नई चर्चाओं को हवा दे दी। इसके बाद मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक सहित कई नेताओं से लगातार मिल रहे हैं। शनिवार को अचानक मुख्यमंत्री जीएमएस रोड स्थित साईं लोक कालोनी में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के आवास पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री ने पुष्प गुच्छ व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। लगभग आधा घंटे तक दोनों के बीच चर्चा हुई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद तीरथ रावत की पत्नी रश्मि त्यागी रावत भी मौजूद रहीं। इस बीच, तीरथ सिंह रावत ने बड़ा बयान दिया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पांच साल नहीं बल्कि पन्द्रह साल तक लंबी पारी खेलेंगे। हालांकि इस मुलाकात को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार करार दिया। उनका कहना था कि बचपन से उनका मार्गदर्शन व आर्शीवाद मेरे साथ रहा।

तीरथ के विवादित बयान से गरमाई थी राजनीति
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहने के दौरान तीरथ सिंह रावत ने महिलाओं के कपड़ों को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि औरतों को फटी हुई जीन्स में देखकर हैरानी होती है। उनके मन में ये सवाल उठता है कि इससे समाज में क्या संदेश जाएगा। इसे लेकर उन्होंने जिक्र किया था ”मैं जयपुर में एक कार्यक्रम में था और जब मैं जहाज में बैठा, तो मेरे बगल में एक बहन जी बैठी थीं। मैंने जब उनकी तरफ देखा तो नीचे गमबूट थे। जब और ऊपर देखा तो घुटने फटे थे। हाथ देखे तो कई कड़े थे। उनके साथ में दो बच्चे भी थे। उन्होंने कहा कि मैंने पूछा तो महिला ने बताया कि वो एनजीओ चलाती हैं। मैंने कहा कि समाज के बीच में घुटने फटे दिखते हैं, बच्चे साथ में हैं, क्या संस्कार हैं ये?”। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तुलना भगवान से भी की थी।

पार्टी फोरम में रखे स्वामी यतींद्रानंद गिरी बात
स्वामी यतींद्रानंद गिरी के प्रदेश नेतृत्व पर भितरघात के आरोप के सवाल पर सीएम धामी ने कहा कि पार्टी फोरम में ही अपनी बात रखनी चाहिए। उचित फोरम पर अप
नी बात रखना उचित होता है। अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!