हरिद्वार के गुरुकुल निवासी वंशिका बंसल की छात्र  ने गोली मार की हत्या, लड़की का क्लासमेट हैं छात्र

-गोली मारने के बाद लड़का अपनी मोटर साईकिल छोड़ कर भाग गया

दैनिक सामचार, हरिद्वार

हरिद्वार निवासी वंशिका बंसल को उनके साथ पढ़ रहे हैं युवक ने गोली मार दी। छात्रा वंशिका को नजदीकी अस्पताल भेजा गया जहां पर उनको मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पाने पर रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची। बता दें कि यह मामला सिद्धार्थ लॉ कॉलेज रायपुर थाना क्षेत्र देहरादून का है। अपराधी छात्र शामली क्षेत्र मुजफ्फरनगर जिले का बताया जा रहा है और फरार हो चुका है। उत्तराखंड पुलिस फरार युवक की तलाश में जुट गई है। देहरादून सिद्धार्थ लॉ कॉलेज के बाहर आदित्य तोमर नामक छात्र ने कॉलेज की फर्स्ट ईयर की छात्रा वंशिका को मारी गोली।  छात्र लड़की का क्लासमेट हैं। गोली मारने के बाद लड़का अपनी मोटर साईकिल छोड़ कर भाग गया। लड़की को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। छात्रा वंशिका हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में गुरुकुल कांगड़ी की रहने वाली है, यहां हॉस्टल में रहती थी औऱ लड़का रायपुर क्षेत्र देहरादून का रहने वाला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, युवती को गोली मारने के पीछे क्या वजह रही होगी पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!