बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड सचिवालय में कैबिनेट बैठक हुई शुरू, धामी आज दे सकते हैं सीएम पद से इस्तीफा

-जीत कर आए तमाम मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कर रहे हैं बैठक

-सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दे सकते हैं सीएम पद से इस्तीफा 

-चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मिली हार

दैनिक समाचार, देहरादून 

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे सचिवालय, कैबिनेट मंत्री भी पहुंचे सचिवालय, सचिवालय में कैबिनेट बैठक हुई शुरू। जीत कर आए तमाम मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कर रहे हैं बैठक। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दे सकते हैं सीएम पद से इस्तीफा। चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मिली हार। राजभवन में मुख्यमंत्री राज्यपाल को दे सकते है इस्तीफा। राज्यपाल से मिलने का सीएम ने मांगा है समय। नया मुख्यमंत्री चुने जाने तक राज्यपाल धामी को ही कार्यवाहक मुख्यमंत्री बनने के लिए कह सकते हैं। माना जा रहा है कि अगर बीजेपी ने पुष्कर सिंह धामी को ही मुख्यमंत्री जारी रखने के लिए कहा तो मुख्यमंत्री आने वाले 2-3 दिनों में शपथ ले लेंगे और अगर किसी और को मौका दिया गया तो दिल्ली से आएंगे पर्यवेक्षक वह बताएंगे कौन बनेगा मुख्यमंत्री।

Leave a Comment

error: Content is protected !!