आप भी तो मुख्यमंत्री की रेस में हैं, इस सवाल पर किस नेता ने ‘रेस’ वाले नेताओं को दे दिया संदेश

कहा, यहां कोई रेस में नहीं होता, शीर्ष नेतृत्व करता है तय
त्रिवेन्द्र से लेकर धामी तक के सीएम बनने की यही है दास्ता
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सीएम की रेस पर दिया ये जवाब

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक

नवीन पाण्डेय, देहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मुख्यमंत्री की रेस में अपने नाम को लेकर कहा कि यहाँ रेस में कोई नहीं होता। जो होता है वो केंद्रीय नेतृत्व तय करता है। यानी कौशिक ने ये इशारा कर दिया नाम किसी का चले या चलता रहे, हाई कमान जिसे चाहेगा वही मुख्यमंत्री बनेगा। मदन कौशिक की इन बातों में दम भी दिखाई देता है। त्रिवेन्द्र से धामी तक मुख्यमंत्री बनने के दौरान ये बातें बेहद करीब से देखी गई।
प्रदेश में बीजेपी की दो तिहाई बहुमत से दोबारा सत्ता में वापसी और पांचवीं बार हरिद्वार सीट से जीत दर्ज करने के बाद वे औपचारिक तौर पर मीडिया से रूबरू हो रहे थे। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री की रेस में उनका नाम भी होने को लेकर पूछे गए सवाल पर मदन कौशिक ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया। बोले कि यहाँ रेस में कोई शामिल नहीं होता, जो होता है केंद्रीय नेतृत्व तय करता है। इसे यह संकेत मान लिया जाय कि जो भी नाम चर्चाओं में है वो मीडिया की देन है। अमूमन पिछले कई चुनावों में ऐसा ही होता आ रहा है। मीडिया कयासों और चर्चाओं की रेस में जिन नामों को चलाता है इससे इतर मुख्यमंत्री बनाया गया। पिछली सरकार में ही केंद्रीय नेतृत्व ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाकर सभी को च​कित कर दिया। उनका सीएम रेस में कहीं नाम नहीं था। फिर चार साल का बाद हटा भी दिया। फिर नामों की चर्चा चली लेकिन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को बना दिया गया। तीरथ सिंह की ताजपोशी भी बेहद हैरान करने वाली थी। कुछ महीने में ही तीरथ की विदाई भी मुख्यमंत्री पद से कर दी गई। फिर नामों की चर्चा चली। यहाँ तक कहा गया फला नेता दिल्ली से देहरादून आ रहे है और केवल मुख्यमंत्री की औपचारिक घोषणा होनी है जबकि खटीमा से विधायक रहे पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाकर सारे ‘रेस’ वाले नेताओं को दरकिनारे कर दिया गया। इस लिहाज से प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मदन कौशिक ने भले ही सवाल का जवाब हँसकर दिया हो पर राज तो गहरा ही है। बहरहाल, उन्होंने प्रदेश में प्रचंड बहुमत से जीत का श्रेय प्रधानमंत्री की नीतियों और जनता को दिया। 

हरीश रावत पर मदन ने ली चुटकी
देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की हार पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने चुटकी ली। कहा कि उन्हें पार्टी ही अपना मुख्यमंत्री पद के लिए नेता नहीं घोषित कर रही थी। जनता के बीच शुरू से अंत तक असमंजस्य का माहौल बना रहा। नतीजा कांग्रेस का प्रदेश में आप सबके सामने है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!