



दैनिक समाचार, देहरादून

उत्तराखंड की नई कैबिनेट को लेकर आज बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा नेताओं के साथ करेंगे बैठक, सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज, अरविंद पांडेय, गणेश जोशी, बिशन सिंह चुफाल, रेखा आर्य, धन सिंह रावत, मदन कौशिक, शैला रानी रावत, किशोर उपाध्याय बन सकते हैं कैबिनेट मंत्री, प्रेमचंद्र अग्रवाल, मुन्ना सिंह चौहान, ऋतु खंडूड़ी भी कैबिनेट मंत्री की दौड़ में। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद के लिए पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगा दी है। वहीं अब मंत्रिमंडल के नामों पर सबका ध्यान एकत्रत हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड सरकार के नये मंत्रिमंडल में सुबोध उनियाल, धन सिंह समेत कई नाम शामिल हो सकते हैं। दरअसल, आज शाम मंत्रिमंडल के नामों पर चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल में सुबोध उनियाल, धन सिंह, गणेश जोशी, रेखा आर्य, सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, अरविंद पाण्डेय, मदन कौशिक, ऋतु खंडूरी, किशोर उपाध्याय, सौरभ बहुगुणा के नाम शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार इस नए मंत्रिमंडल में कुछ पुराने मंत्रियों के नामों को हटाया जा सकता है। हालांकि अभी साफ नहीं है कि वो कौन से नाम होंगे आज शाम तक इस पर तस्वीर साफ होने की पूरी उम्मीद है।
भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष की चर्चा हुई तेज
सांथ ही प्रदेश में 12 मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी के एलान के साथ ही भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष की चर्चा हुई तेज। कुमाऊं से मुख्यमंत्री बनने के बाद गढ़वाल मंडल से प्रदेश अध्यक्ष बनने की चर्चा हुई तेज। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मंत्रिमंडल में जाने की सूरत में संगठन में ब्राह्मण चेहरा बन सकता है प्रदेश अध्यक्ष। भाजपा संगठन 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन में बदलाव के लिए ले सकते हैं फैसले।