धामी सरकार ने सात अधिकारियों के प्रमोशन कर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी

-संयुक्त सचिव लक्ष्मण सिंह को अपर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है

-भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के भी तबादले हो सकते हैं

दैनिक समाचार, देहरादून, उत्तराखंड सचिवालय से बड़ी खबर आ रही है। नौकरशाही में फेरबदल की खबरों के बीच बड़े स्तर पर अधिकारियों के प्रमोशन किए गए है। धामी सरकार ने सात अधिकारियों के प्रमोशन कर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। संयुक्त सचिव लक्ष्मण सिंह को अपर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उप सचिव राजेंद्र सिंह पतियाल को संयुक्त सचिव बनाया गया है। जबकि अनु सचिव प्रदीप कुमार शुक्ला को उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अनुभाग अधिकारी गिरीश चंद्र जोशी को अनु सचिव बनाया गया है। तो वहीं समीक्षा अधिकारी जसवंत सिंह चौहान , शेर अली , बिशन सिंह चौहान को अनुभाग अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।गौरतलब है किनई सरकार के गठन के बाद से मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर शासन स्तर पर नौकरशाहों को बदलने की चर्चाएं हैं। पुलिस विभाग में भी बदलाव दिखाई दे सकता है। माना जा रहा है कि पहले आईएएस अफसरों, प्रांतीय सेवा के अधिकारियों में बदलाव होगा और उसके बाद भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के भी तबादले हो सकते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!