भारत के लिए बढ़ी रूसी तेल की चिंता: मध्य-पूर्व संकट और अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच रिफाइनरियों के सामने नई चुनौती SEMICON India 2026: पीएम मोदी ने यशोभूमि में किया उद्घाटन, दुनिया की बड़ी सेमीकंडक्टर कंपनियों ने दिखाई तकनीकी क्षमता गुरुग्राम हिट एंड रन केस: महिला बाइक सवार का 2 किलोमीटर तक पीछा, फिर कार से मारी टक्कर अरब सागर में भारतीय नौसैनिक जहाज के बेहद करीब आया पाकिस्तानी युद्धपोत, भारत ने मांगा स्पष्टीकरण मक्का के पास हूती ड्रोन गिराने का सऊदी अरब का दावा, यमन के विद्रोहियों ने आरोप नकारे BSB के राष्ट्रीय खेल का हरिद्वार से हुआ आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, स्वामी रामदेव ने डाली कबड्डी में रेड

BSB के राष्ट्रीय खेल का हरिद्वार से हुआ आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, स्वामी रामदेव ने डाली कबड्डी में रेड

  • आचार्यकुलम में 100 करोड़ से निर्मित इंडोर स्टेडियम में प्रथम चरण की प्रतियोगिता
  • स्वामी रामदेव के कबड्डी में रेड करने के साथ शुरू हुई थी प्रतियोगिता
  • स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने खिलाड़ियों को दिया आशीर्वाद
  • 14 और 15 सितंबर को प्रथम चरण का हुआ समापन, 25 अक्टूबर तक चलेगी प्रतियोगिता

हरिद्वार: भारतीय शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत द्वितीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के प्रथम चरण का समापन आचार्यकुलम हरिद्वार के दिव्य और भव्य इंडोर स्टेडियम में हुआ। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पहले चरण का शुभारंभ स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आचार्यकुलम के 100 करोड़ से निर्मित इंडोर स्टेडियम में कबड्डी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबॉल और रेसलिंग में देश के कई प्रांतों से आए खिलाड़ियों ने जमकर अपना दमखम दिखाया।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान दिलचस्प पहलू देखने को यह मिला कि स्वामी रामदेव ने भी कबड्डी में रेड की। द्वितीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का अगला चरण वाराणसी, प्रयागराज, बुलंदशहर, दिल्ली और हापुड़ में होगा। राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का समापन 25 अक्टूबर को होगा। प्रथम चरण के खेल के समापन पर स्वामी रामदेव ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

भारतीय शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत दूसरे राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आगाज 14 और 15 सितंबर को आचार्यकुलम हरिद्वार में हुआ। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने सभी प्रतिभागियों को आशीष दिया। उन्होंने कहा कि खेल को कभी जीत या पराजय की भावना से नहीं, खेल की भावना से खेला जाना चाहिए।

भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष एनपी सिंह ने भी देश के कई प्रांतों से आए प्रतिभागियों को उत्साह के साथ अपने खेल का प्रदर्शन करने की बात कही। भारतीय शिक्षा बोर्ड के राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर स्वामी पुण्यदेव ने बताया कि प्रथम चरण के बाद दूसरे चरण की खेल प्रतियोगिता की शुरुआत 19-20 सितंबर को वाराणसी में, 26-27 सितंबर को प्रयागराज में, 3-4 अक्टूबर को बुलंदशहर में, 10-11 अक्टूबर को दिल्ली में और 24-25 अक्टूबर को हापुड़ में होगी। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के समापन पर विजयी खिलाड़ियों को स्वामी रामदेव ने ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया।

हरिद्वार के आचार्यकुलम प्रांगण में बने इंडोर स्टेडियम में भारतीय शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान कबड्डी में रेड करते स्वामी रामदेव।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में इनका दिखा दबदबा

बैडमिंटन प्रतियोगिता

बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 में पहले पायदान पर आचार्यकुलम, दूसरे पर गुरुकुल किशनगढ़ घासेड़ा और तीसरे पायदान पर द एरूडाइट वर्ल्ड स्कूल तथा स्वामी दर्शानानंद हायर सेकेंडरी स्कूल को संतोष करना पड़ा।

अंडर-17 में पहले पायदान पर आचार्यकुलम, दूसरे पर स्वामी दर्शानानंद और तीसरे पर गुरुकुल किशनगढ़ घासेड़ा रहा। जबकि अंडर-19 में आचार्यकुलम का दबदबा रहा। गुरुकुल किशनगढ़ घासेड़ा दूसरे और स्वामी दर्शानानंद तीसरे पायदान पर रहा।

बैडमिंटन डबल बॉयज: अंडर-14 में आचार्यकुलम प्रथम, दूसरे स्थान पर गुरुकुल किशनगढ़ घासेड़ा और तीसरे पायदान पर द एरूडाइट वर्ल्ड स्कूल रहा। अंडर-17 में आचार्यकुलम प्रथम, गुरुकुल घासेड़ा द्वितीय और स्वामी दर्शानानंद तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 में आचार्यकुलम प्रथम, गुरुकुल घासेड़ा दूसरे और बीडीएम स्कूल तीसरे पायदान पर रहा।

ओवरऑल अंकों के आधार पर आचार्यकुलम प्रथम, गुरुकुल किशनगढ़ घासेड़ा द्वितीय और स्वामी दर्शानानंद हायर सेकेंडरी स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।

बैडमिंटन सिंगल गर्ल्स: अंडर-14 में प्रथम आचार्यकुलम, द्वितीय जीएसएस इंटरनेशनल स्कूल और तृतीय द मार्शल पब्लिक स्कूल रहा। अंडर-17 में द एरूडाइट वर्ल्ड स्कूल प्रथम, आचार्यकुलम द्वितीय और बीडीएम स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। अंडर-19 में प्रथम आचार्यकुलम, द्वितीय बीडीएम स्कूल और तृतीय कैपिटल सीनियर सेकेंडरी स्कूल रहा।

बैडमिंटन डबल गर्ल्स: अंडर-14 में प्रथम आचार्यकुलम, द्वितीय द मार्शल पब्लिक स्कूल और तीसरे पर हिमालयन स्कूल ऑफ लाइफ रहा। अंडर-17 में प्रथम द एरूडाइट वर्ल्ड स्कूल, द्वितीय आचार्यकुलम और तृतीय बीडीएम स्कूल रहा। अंडर-19 में आचार्यकुलम प्रथम, कैपिटल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वितीय और श्री गंगा विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल तीसरे पायदान पर रहा।

ओवरऑल प्रथम पायदान पर आचार्यकुलम, द्वितीय पर द एरूडाइट वर्ल्ड स्कूल और तीसरे पर बीडीएम स्कूल रहा।

कबड्डी गर्ल्स में भी दिखाया बालिकाओं ने दमखम

कबड्डी गर्ल्स के अंडर-17 में आचार्यकुलम प्रथम, पतंजलि गुरुकुलम द्वितीय और जीएसएस इंटरनेशनल स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।

अंडर-19 में आचार्यकुलम प्रथम, मां उमिया ज्ञानपीठ हायर सेकेंडरी स्कूल द्वितीय और पतंजलि गुरुकुलम तीसरे पायदान पर रहा।

बास्केटबॉल में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

बास्केटबॉल बॉयज: अंडर-14 में पतंजलि गुरुकुलम प्रथम और आचार्यकुलम द्वितीय पायदान पर रहे। अंडर-17 में पतंजलि गुरुकुलम प्रथम, आचार्यकुलम द्वितीय और पाठशाला सेकेंडरी स्कूल तीसरे पायदान पर रहा। अंडर-19 में प्रथम पर आचार्यकुलम और द्वितीय पर स्वामी दर्शानानंद हरिद्वार रहा।

बास्केटबॉल गर्ल्स: अंडर-17 में आचार्यकुलम प्रथम और श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल बाड़मेर द्वितीय स्थान पर रहा।

फुटबॉल में भी आचार्यकुलम का दबदबा

फुटबॉल बॉयज के अंडर-14 में आचार्यकुलम प्रथम, पतंजलि गुरुकुलम द्वितीय और स्वामी दर्शानानंद तृतीय पायदान पर रहे। अंडर-17 में आचार्यकुलम प्रथम, स्वामी दर्शानानंद द्वितीय और गुरुकुल किशनगढ़ घासेड़ा तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 के तहत आचार्यकुलम प्रथम, पतंजलि गुरुकुलम द्वितीय और स्वामी दर्शानानंद तीसरे स्थान पर रहा।

रेसलिंग में पतंजलि गुरुकुलम ने दिखाया दमदार प्रदर्शन

रेसलिंग में पतंजलि गुरुकुलम ने दमदार प्रदर्शन दिखाया। पतंजलि गुरुकुलम प्रथम, गुरुकुल किशनगढ़ घासेड़ा द्वितीय और जीएसएस इंटरनेशनल स्कूल तीसरे स्थान पर रहे।

हरिद्वार के आचार्यकुलम प्रांगण में बने इंडोर स्टेडियम में भारतीय शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान कबड्डी में रेड करते स्वामी रामदेव।

Leave a Comment

और पढ़ें

🔮 आज का राशिफल