एल-69 बैठक में जयशंकर ने UNSC सुधार की जरूरत पर जताई चिंता, कहा- बदलावों का सबसे ज्यादा असर ग्लोबल साउथ पर पीएम मोदी आज सेवा संकल्प अभियान के प्रतिभागियों से करेंगे संवाद, वडनगर से वाराणसी तक जारी है सेवा यात्रा भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने की बड़ी उपलब्धि, सर्वाधिक शुगर रिकवरी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार विश्व आयुर्वेद दिवस: पीएम मोदी के विजन पर आगे बढ़ा पतंजलि, हरिद्वार में खुला देश का पहला आयुर्वेद गुरुकुलम् मंच पर मुख्यमंत्री से लेकर कांग्रेस विधायक तक के हाथ में पहुंचा ‘वही’ पतंजलि घी, फिर स्वामी रामदेव ने जो कहा… पीएम मोदी ने उडुपी में श्री श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी से की मुलाकात, विश्वेश तीर्थ स्वामीजी की जन्म शताब्दी का लोगो किया जारी

विश्व आयुर्वेद दिवस: पीएम मोदी के विजन पर आगे बढ़ा पतंजलि, हरिद्वार में खुला देश का पहला आयुर्वेद गुरुकुलम्

संस्कृत पढ़ने वाले भी कर सकेंगे BAMS

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का उद्घाटन
  • संस्कृत के विद्यार्थी भी बन सकेंगे आयुर्वेदाचार्य, BAMS की पढ़ाई का मिलेगा अवसर
  • गुरुकुलम् प्राचीन ज्ञान परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाएगा: मुख्यमंत्री
  • पूरे विश्व में आयुर्वेद की प्रतिष्ठा का हमारा संकल्प सिद्धि तक प्राप्त होगा: स्वामी रामदेव
  • आयुर्वेद गुरुकुलम् प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से पूरे विश्व को एक देन है: आचार्य बालकृष्ण

हरिद्वार में देश-दुनिया के प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का उद्घाटन

हरिद्वार: विश्व आयुर्वेद दिवस के अवसर पर हरिद्वार के औरंगाबाद स्थित पतंजलि वेलनेस योगग्राम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश ही नहीं दुनिया के प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का उद्घाटन किया।

इस ऐतिहासिक पहल के तहत अब संस्कृत और वेदों के विद्यार्थी भी पारंपरिक गुरुकुल पद्धति के साथ BAMS (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी) की पढ़ाई कर आयुर्वेदाचार्य बन सकेंगे। उद्घाटन के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने साकार कर दिया है।

संस्कृत के विद्यार्थी भी अब कर सकेंगे BAMS: मुख्यमंत्री

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् के शुभारंभ के साथ उत्तराखंड की देवभूमि से देश और पूरी दुनिया के लिए इतिहास लिखा गया है। संस्कृत के विद्यार्थी भी अब BAMS में प्रवेश पा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि यह गुरुकुलम् हमारी गौरवशाली सनातन परंपरा को आधुनिक ज्ञान और आधुनिक युग से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि गुरुकुल में पुस्तकीय ज्ञान के साथ जीवन जीने, चुनौतियों का सामना करने और दूसरों को आगे बढ़ाने की शिक्षा भी दी जाती है। यहां शिक्षा के साथ संस्कार, ज्ञान के साथ अनुशासन तथा बौद्धिक विकास के साथ चरित्र निर्माण पर भी बल दिया जाता है।

मुख्यमंत्री ने नकल विरोधी कानून, प्रत्येक जिले में साइंस सिटी सहित प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी।

संस्कृत विद्यार्थी भी कर सकेंगे BAMS: स्वामी रामदेव

स्वामी रामदेव ने कहा कि विश्व इतिहास में पहली बार संस्कृत के विद्वान भी BAMS कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक ऐसी व्यवस्था नहीं थी, जिसमें संस्कृत के विद्यार्थी BAMS कर सकें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करते हुए उन्होंने कहा कि अब संस्कृत का विद्यार्थी और वेदों का विद्वान भी आयुर्वेदाचार्य यानी BAMS बन सकता है।

स्वामी रामदेव ने कहा कि एलोपैथी की अपनी सीमाएं हैं। उन्होंने दावा किया कि मॉडर्न मेडिकल साइंस में लिवर, किडनी फेल्योर, फैटी लिवर, लिवर सिरोसिस, मधुमेह टाइप-1, टाइप-2 और टाइप-3, हार्ट फेल्योर तथा बीपी को पूरी तरह ठीक करने की कोई दवा नहीं है, जबकि पतंजलि ने इन बीमारियों को पूरी तरह ठीक किया है और इसका प्रमाणिक रिकॉर्ड रखा है।

उनके अनुसार देश-दुनिया में करोड़ों लोग इन बीमारियों से ठीक हुए हैं। उन्होंने आई ग्रिट, ईयर ग्रिट, मेमोरिग्रिट और मेधावटी को क्रमशः आंख-कान तथा मस्तिष्क संबंधी रोगों में गुणकारी बताया।

आयुर्वेद गुरुकुलम् सबका है: आचार्य बालकृष्ण

आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि स्वामी रामदेव शब्दों को अपने कार्यों में परिणित करते हैं और उसी का परिणाम यह प्रथम आयुर्वेद गुरुकुल है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल पतंजलि का नहीं, बल्कि आयुर्वेद और हम सबका है।

भविष्य में जब आयुर्वेद की वैश्विक प्रतिष्ठा होगी तो उसका श्रेय भी हम सबका साझा होगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने संस्कृत के विद्यार्थियों को आयुर्वेदिक चिकित्सक बनने का अवसर प्रदान करते हुए विशेष मान्यता दी है। इसके अंतर्गत केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (CSU) तथा नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग (NCISM) के साथ मिलकर पारंपरिक गुरुकुलम् पद्धति पर आधारित BAMS पाठ्यक्रम प्रारंभ किया गया है।

आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि गुरुकुल और आयुर्वेद महाविद्यालय तो हमने बहुत सुने हैं, लेकिन आयुर्वेद गुरुकुलम् भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से देश ही नहीं, पूरे विश्व को एक देन है।

उन्होंने कहा कि अभी सरकार की ओर से शासनादेश जारी हुआ है और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय को इसके लिए नियोजित किया गया है। गुरुकुलम् की रूपरेखा और अन्य औपचारिकताएं केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय निर्धारित करेगा।

आयुर्वेद गुरुकुलम् की शुरुआत उत्तराखंड का सौभाग्य: मदन कौशिक

प्रदेश के आयुष मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि यह उत्तराखंड का सौभाग्य है कि भारत ही नहीं, पूरे विश्व में पहली बार ऐसे संस्थान की शुरुआत हो रही है, जिसकी भारत सरकार ने अभी घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि घोषणा के तुरंत बाद इस कार्य को धरातल पर उतारने वालों में स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण प्रमुख हैं।

उन्होंने उत्तराखंड के सभी होटल और धर्मशालाओं में पतंजलि वेलनेस सेंटर स्थापित करने का आग्रह किया।

7.5 वर्ष के पाठ्यक्रम से आयुर्वेद की शिक्षा: एनपी सिंह

भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष एनपी सिंह ने कहा कि 10वीं कक्षा के बाद 7.5 वर्ष के पाठ्यक्रम से विद्यार्थी चिकित्सकीय शिक्षा के साथ व्यक्तित्व और दक्षता विकसित करेंगे तथा आयुर्वेद की स्वास्थ्य संबंधी मूलभूत अवधारणा को विश्व में ले जाने में योगदान देंगे।

उन्होंने प्रदेश सरकार से बाल वाटिका स्तर से ही बच्चों में आयुर्वेद की शिक्षा की नींव डालने की अपील की।

वेबसाइट और पुस्तिका का लोकार्पण

कार्यक्रम में पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् की वेबसाइट और पुस्तिका का लोकार्पण किया गया। क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने माल्यार्पण कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इससे पूर्व यज्ञ-मंत्रोच्चार के साथ धन्वंतरि वंदना की गई।

इस अवसर पर BHEL-रानीपुर विधायक आदेश चौहान, ज्वालापुर विधायक इंजीनियर रवि बहादुर, गुरुकुलम् के प्रथम प्राचार्य डॉ. केतन महाजन, आचार्या स्वाति आर्या, पतंजलि संस्थान के वरिष्ठ अधिकारीगण, भाजपा संगठन से ओमप्रकाश जमदग्नि, शोभाराम, आदेश सैनी, अजीत चौधरी, रुड़की मेयर अनीता अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, डॉ. मधु सिंह, बिंदर पाल, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, गौरव कौशिक, मनोज गौतम, नृपेंद्र चौधरी, लव शर्मा, चौधरी राजेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

🔮 आज का राशिफल