एल-69 बैठक में जयशंकर ने UNSC सुधार की जरूरत पर जताई चिंता, कहा- बदलावों का सबसे ज्यादा असर ग्लोबल साउथ पर पीएम मोदी आज सेवा संकल्प अभियान के प्रतिभागियों से करेंगे संवाद, वडनगर से वाराणसी तक जारी है सेवा यात्रा भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने की बड़ी उपलब्धि, सर्वाधिक शुगर रिकवरी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार विश्व आयुर्वेद दिवस: पीएम मोदी के विजन पर आगे बढ़ा पतंजलि, हरिद्वार में खुला देश का पहला आयुर्वेद गुरुकुलम् मंच पर मुख्यमंत्री से लेकर कांग्रेस विधायक तक के हाथ में पहुंचा ‘वही’ पतंजलि घी, फिर स्वामी रामदेव ने जो कहा… पीएम मोदी ने उडुपी में श्री श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी से की मुलाकात, विश्वेश तीर्थ स्वामीजी की जन्म शताब्दी का लोगो किया जारी

इंडोनेशिया में मिला आचार्य बालकृष्ण को राजकीय सम्मान

आचार्य बालकृष्ण तथा बाली प्रांत के विधानसभा अध्यक्ष के मध्य विविध विषयक गहन वार्ता
• पतंजलि योगपीठ का विकास माॅडल आज पूरे विश्व के लिए उदाहरण : बाली विधानसभा अध्यक्ष
• योग, आयुर्वेद, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, अनुसंधान को उन्नत बनाने का कार्य करेगा पतंजलि : आचार्य बालकृष्ण

इण्डोनेशिया/ बाली : पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण इण्डोनेशिया प्रवास पर हैं। अपने प्रवास के दौरान आचार्य श्री बाली प्रांत पहुँचे और बाली प्रांत के विधानसभा अध्यक्ष Mr Dewa Made Mahayadnya तथा बाली के एमएलए डॉ. सोमवीर से भेंटवार्ता की। इससे पूर्व बाली प्रांत के चेयरमैन ने आचार्य जी का सौहार्दपूर्ण, प्रेमपूर्ण स्वागत किया। उन्होंने आचार्य श्री को बतौर राजकीय अतिथि के रूप में आतिथ्य प्रदान करते हुए हर्बल उद्यान भ्रमण की सारी व्यवस्था की थी।
भेंटवार्ता के दौरान Mr Dewa Made Mahayadnya ने कहा कि पतंजलि योगपीठ का विकास माॅडल आज पूरे विश्व के लिए उदाहरण है। पतंजलि शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, कृषि, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, अनुसंधान आदि विविध क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने आचार्य श्री से बाली में शिक्षा, स्वास्थ्य तथा कृषि के क्षेत्र में पतंजलि के साथ मिलकर कार्य करने की इच्छा व्यक्त की, जिस पर आचार्य श्री ने सहर्ष सहमति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द साझा प्रयासों से हम बड़ा कार्य करेंगे। उन्होंने पतंजलि के गुणवत्तायुक्त उत्पादों की प्रशंसा की तथा बहुत जल्द भारत आने की इच्छा प्रकट की।
इस अवसर पर आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पतंजलि के सेवा कार्य आज पूरे विश्व के लिए एक मिसाल हैं। जल्द ही हम इण्डोनेशिया में अपने सेवाकार्यों का विस्तार करेंगे जिसका लाभ यहाँ के आमजन को मिलेगा। योग, आयुर्वेद, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, अनुसंधान को इण्डोनेशिया में नवाचार के माध्यम से उन्नत बनाने का कार्य पतंजलि योगपीठ करेगा जिससे इण्डोनेशिया के युवाओं को रोजगार भी सुलभ होगा। इस अवसर पर आचार्य जी ने हर्बल उद्यान का भ्रमण भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

🔮 आज का राशिफल