राजाजी के संवेदनशील रेंज का हीरो रिटायर, साथियों ने सुनाए साहस के किस्से
90 एवं 2000 के दशकों में वन बेरीवाडा और धौलखंड में हावी थे वन माफिया
हरिद्वार: वन तस्करों और वन माफिया से लोहा लेने वाला एक बहादुर वन कर्मी राजाजी टाइगर रिजर्व से रिटायर हो गया। बहादुर वन कर्मी उस जगह तैनात था, जहां वन तस्करों और वन माफिया से अक्सर मुठभेड होती थी। लेकिन वन्य जीवों और वनों की सुरक्षा के लिए यह जाबांज वन कर्मी दीवार बनकर अपनी टीम और वरिष्ठों के साथ हमेशा जंगल की खातिर डटा रहा। आज वे जब रिटायर हो रहे थे तब उन्हें अगले पडाव के लिए शुभकामनाएं देने उनके साथ रहे वन कर्मी और वर्तमान वन कर्मी पहुंचे। सबने ने राजाजी टाइगर रिजर्व के अति संवेदनशील रेंज धौलखंड और बेरीवाडा सहित अन्य जंगलों में 40 वर्षों की सेवा के दौरान उनकी तैनात रही, उसके किस्से भी सुनायें। दरअसल, राजाजी टाइगर रिजर्व के धौलखंड और बेरीवाडा रेंज में वन्य जीवों की शिकार की नियत से शिकारी अवैध तरीके से घुसते थे और वन माफिया बेशकीमती लकड़ियों के लिए वन में घुसकर गोलीबारी करते थे।


यह बहादुर कर्मी विभाग में विभिन्न क्षेत्रों में वन रक्षक, वन दरोगा एवं उपराजिक के रूप में राजाजी टाइगर रिजर्व में 40 वर्ष से अधिक की सेवा दे चुके हैं। इस अवसर पर राजाजी टाइगर रिजर्व बेरीवाडा रेंज से 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए कुंवर सिंह डोलियां उप वन क्षेत्राधिकारी को सेवानिवृत्त वन अधिकारी एवं कर्मचारी कल्याण समिति उत्तराखंड के सदस्यों और पदाधिकारियों ने उनके राजकीय आवास, घोलना चौकी पर जाकर माल्यार्पण कर समारोहपूर्वक सम्मानित किया। समिति के अध्यक्ष वीएस तोमर ने कहा कि डोलियां ने विषम एवं कठिन परिस्थितियों में वनों एवं वन्य जीवों की सुरक्षा का दुरुह कार्य किया है। नब्बे एवं दो हजार के दशकों में वन माफिया वन कर्मियों पर हावी थे ऐसी कठिन परिस्थितियों में श्री डोलिया ने राजाजी टाइगर रिजर्व के अति संवेदनशील रेंज धौलखंड एवं बेरीवाडा रेंजों में वन्यजीवों की सुरक्षा का दायित्व सफलतापूर्वक निभाया। सचिव राजवीर सिंह ने डोलिया को सेवानिवृत्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। केवलानंद तिवारी ने कहा कि आपकी सेवानिवृत होने पर 40 वर्ष का साथ छूटने पर हमको अत्यंत दुख हो रहा है आप जैसा साथी हमसे विदा हो रहा है।
आरसी कोठियाल उप वन क्षेत्राधिकारी ने डोलियां को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन को आपकी कमी हमेशा खलती रहेगी । विदाई समारोह में सेवानिवृत्ति समिति के अध्यक्ष वीएस तोमर,हेमशंकर मेंदोला,गुरदयाल सिंह, रामलाल, प्रभु नाथ पांडे, शिवलाल, वेद प्रकाश रामपाल सिंह, राजवीर सिंह, धर्मपाल सिंह एवं के एन तिवारी आदि ने डोलियां जी को अपनी ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी। समारोह में उपराजिक गणेश बहुगुणा, वन दरोगा सूरत सिंह, वन आरक्षी अश्वनी पांडे, रूपा एवं सीमा पैन्यूली वन दरोगा आदि भी उपस्थित रहे।









