21 ट्रेनें रद्द: दिल्ली CJP प्रदर्शन से पहले रेलवे का फैसला

delhi cjp protest 21 trains cancelled october 10

दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, 21 ट्रेनें रद्द, उत्तर प्रदेश-बिहार समेत कई राज्यों के यात्रियों पर असर

  • 9 अक्टूबर को रवाना होने वाली 17 और 10 अक्टूबर की सुबह चलने वाली 4 ट्रेनें सूची में शामिल
  • राजधानी, संपूर्ण क्रांति, मगध, शिवगंगा, प्रयागराज एक्सप्रेस और लखनऊ तेजस के यात्रियों पर असर

नई दिल्ली/लखनऊ/देहरादून। 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रस्तावित CJP प्रदर्शन से पहले रेलवे ने 21 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। इनमें 9 अक्टूबर को अपने शुरुआती स्टेशन से रवाना होने वाली 17 ट्रेनें और 10 अक्टूबर की सुबह चलने वाली चार ट्रेनें शामिल हैं। इस फैसले का असर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से दिल्ली आने वाले यात्रियों पर पड़ सकता है। उत्तराखंड से आने-जाने वाली रेलगाड़ियों पर सीधा असर तो नहीं पड़ेगा लेकिन रद्द हुई रेलगाड़ियों से आगे का सफर करने वाले यात्रियों को रेलवे के ट्रेनों के रनिंग स्टेट को जरूर देख लेना चाहिए।

रद्द की गई ट्रेनों में राजधानी एक्सप्रेस, तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, श्रमशक्ति एक्सप्रेस और यूपी संपर्क क्रांति जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी अलर्ट है। यात्रियों को घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।

9 अक्टूबर को चलने वाली 17 ट्रेनें रद्द

रेलवे की दी गई सूची के अनुसार, 9 अक्टूबर को रवाना होकर 10 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचने वाली निम्नलिखित 17 ट्रेनें रद्द की गई हैं।

delhi cjp protest 21 trains cancelled october

ट्रेन नंबर और नाम कहां से कहां तक प्रस्थान (9 अक्टूबर) दिल्ली आगमन (10 अक्टूबर)
22221 मुंबई CSMT–हजरत निजामुद्दीन राजधानी मुंबई CSMT–हजरत निजामुद्दीन 16:00 09:55
12301 हावड़ा–नई दिल्ली राजधानी हावड़ा–नई दिल्ली (गया होकर) 16:50 10:05
12313 सियालदह–नई दिल्ली राजधानी सियालदह–नई दिल्ली 16:50 10:50
12309 राजेंद्र नगर–नई दिल्ली तेजस राजधानी राजेंद्र नगर टर्मिनल–नई दिल्ली 19:10 07:40
12877 रांची–नई दिल्ली गरीब रथ रांची–नई दिल्ली 16:25 11:10
12275 प्रयागराज–नई दिल्ली हमसफर प्रयागराज जंक्शन–नई दिल्ली 22:30 06:15
12417 प्रयागराज एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन–नई दिल्ली 22:10 07:00
12451 श्रमशक्ति एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल–नई दिल्ली 23:55 05:55
12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस राजेंद्र नगर टर्मिनल–नई दिल्ली 19:20 07:55
22361 राजेंद्र नगर–नई दिल्ली अमृत भारत राजेंद्र नगर टर्मिनल–नई दिल्ली 19:50 13:10
20801 मगध एक्सप्रेस इस्लामपुर–नई दिल्ली (पटना होकर) 15:30 12:00
12559 शिवगंगा एक्सप्रेस बनारस–नई दिल्ली 22:15 08:30
12581 बनारस–नई दिल्ली सुपरफास्ट बनारस–नई दिल्ली 23:10 09:45
12447 यूपी संपर्क क्रांति मानिकपुर जंक्शन–हजरत निजामुद्दीन 18:00 05:22
12189 महाकौशल एक्सप्रेस जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन 18:10 11:00
22181 गोंडवाना सुपरफास्ट जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन 15:15 04:10
12121 मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन 19:20 07:50

10 अक्टूबर की सुबह चलने वाली 4 ट्रेनें भी रद्द

9 अक्टूबर की रात के बाद 10 अक्टूबर को सुबह रवाना होकर उसी दिन दिल्ली पहुंचने वाली चार ट्रेनें भी सूची में शामिल हैं। इनका असर दैनिक यात्रियों और कामकाज के सिलसिले में दिल्ली जाने वालों पर पड़ सकता है।

ट्रेन नंबर और नाम रूट प्रस्थान (10 अक्टूबर) दिल्ली आगमन (10 अक्टूबर)
12033 कानपुर–नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल–नई दिल्ली 06:00 11:20
14211 आगरा कैंट–नई दिल्ली इंटरसिटी आगरा कैंट–नई दिल्ली 05:45 10:00
15303 कासगंज–नई दिल्ली इंटरसिटी कासगंज–नई दिल्ली 02:50 10:20
82501 लखनऊ–नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन–नई दिल्ली 06:10 12:40

उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों पर खास असर

रद्द ट्रेनों की सूची में उत्तर प्रदेश और बिहार से दिल्ली आने वाली कई महत्वपूर्ण सेवाएं शामिल हैं। प्रयागराज, कानपुर, बनारस, लखनऊ, आगरा, कासगंज और मानिकपुर से यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। बिहार के पटना और राजेंद्र नगर क्षेत्र तथा झारखंड के रांची से दिल्ली आने वाले यात्रियों की यात्रा भी प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा मुंबई, कोलकाता और जबलपुर से दिल्ली पहुंचने वाली प्रमुख ट्रेनों के रद्द होने से लंबी दूरी के यात्रियों को भी परेशानी हो सकती है।

दिल्ली जाने से पहले ऐसे जांचें ट्रेन का स्टेटस

यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन नंबर डालकर उसकी स्थिति जांच लें। इसके लिए रेलवे की नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (NTES) वेबसाइट या संबंधित आधिकारिक रेलवे माध्यम का इस्तेमाल किया जा सकता है। टिकट बुक कराने वाले यात्री IRCTC पर भी अपने टिकट और यात्रा संबंधी अपडेट देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

🔮 आज का राशिफल